Tuesday, March 18, 2025
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को...

चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को हराया

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार खिताब जीता। भारत के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में चीन ने भारत को कड़ी टक्कर दी और पहले दो क्वार्टर तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में दीपिका ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन के गोल पोस्ट को भेदने में सफल रहीं। दीपिका का इस टूर्नामेंट का यह 11वां गोल था।
इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची थी। जापान के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने आखिरी क्वार्टर में एक-एक गोल कर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। यह चैंपियंस ट्रॉफी बिहार के राजगीर में खेली जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments