Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में 58 और झारखंड में 68 फीसदी औसत मतदान

महाराष्ट्र में 58 और झारखंड में 68 फीसदी औसत मतदान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज, 20 नवंबर 2024 विधानसभा चुनाव हुए। आज सुबह 7 बजे से दोनों राज्यों के मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में कई दिग्गज नेताओं शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों (दूसरे चरण) पर मतदान हुआ। इसके अलावा चार राज्यों की 15 सीटों पर भी उपचुनाव हुए। इन चुनावों के नतीजे 23 तारीख को घोषित किए जायेंगे। झारखंड में सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच टक्कर है तो महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच लड़ाई है। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए औसत वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में 58.43 फीसदी और झारखंड (दूसरे चरण) में 67.76 फीसदी वोटिंग हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments