देहरादून। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद उन्हें दून लाया गया। यहां सिनर्जी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते दून में भर्ती कराया गया था। यहां काफी दिनों तक उनका उपचार चला था। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि रामभद्राचार्य को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया।