Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकअयोध्या आने वाली रोडवेज की सभी बसों में भगवा झंडा और प्राण...

अयोध्या आने वाली रोडवेज की सभी बसों में भगवा झंडा और प्राण प्रतिष्ठा के स्टीकर लगेंगे, लखनऊ में बसों को सजाया जा रहा है

अयोध्या। रोडवेज की बसों को रामरथ के रूप में सजाया जा रहा है। गुरुवार को अयोध्या डिपो की 3 बसों को लखनऊ भेजा गया। इनमें प्राण प्रतिष्ठा के स्टीकर लगाए जाएंगे। बस पर जय श्रीराम लिखा हुआ भगवा झंडा लगाया जाएगा। रोडवेज की बसों में रामधुन और भजन भी बजाए जा रहे हैं। अयोध्या आने वाली रोडवेज की सभी बसों में भगवा झंडा और प्राण प्रतिष्ठा के स्टीकर लगे होंगे। इसकी शुरुआत लखनऊ में कर दी गई है। 22 जनवरी तक रोडवेज की सभी बसों में प्राण प्रतिष्ठा के स्टीकर और झंडा लगाए जाएंगे। इससे रोडवेज की बसों में अयोध्या आने वालों को प्राण प्रतिष्ठा की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर तीन बसों को लखनऊ भेजा गया है। इन्हें सजाया जा रहा है। तीनों बसें शुक्रवार को वापस डिपो में आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या आने वाली सभी बसों को सजाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments