अयोध्या। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में एक साथ 25लाख, 12हजार और 585 दीप जले। इसके साथ ही सरयू की महाआरती की गई। दीपों से सरयू के घाट जगमग हो गए। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। अयोध्या में दीपोत्सव के बाद लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह थी कि इसमें रोशनी और चमक का अद्भुत संगम देखने को मिला। लेजर-लाइट शो दर्शकों का मन मोह रही हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
दीपोत्सव पर रामनगरी के संत-महंत खासतौर पर उल्लासित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा मानो फिर से त्रेता युग लौट आया हो। इस पर्व को उन्होंने आस्था और श्रद्धा निवेदित करने का अद्वितीय अवसर बताया। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान की सराहना भी की। संतों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को फिर से संजीवित किया है। इससे संपूर्ण संत समाज में प्रसन्नता है।