मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है और जल्द ही प्रचार भी शुरू हो जाएगा। भाजपा ने पहले ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य बड़े नेता भाजपा में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे चुनाव प्रचार करेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ, कोंकण, मुंबई और मराठवाड़ा में कुल 8 रैलियां करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 50, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 49 और चंद्रशेखर बवांकुल 40 रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में 15 जनसभाएं करेंगे।
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। पिछले चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।