Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पोते से साथ पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई, दिव्यांग...

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पोते से साथ पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई, दिव्यांग छात्राओं से लैंप खरीदा

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अनोखे अंदाज में धनतेरस-दिवाली मनाते नजर आए। आज, 29 अक्टूबर को सुबह उन्होंने अहमदाबाद के मेमनगर में अंध कन्या प्रकाश गृह की दिव्यांग छात्राओं द्वारा बनाया लैंप खरीदा, फिर उनके साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री ने रात में अपने पोते और परिवार के साथ पटाखे फोड़कर धनतेरस मनाई। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने त्योहार के मौके पर एक बार फिर अपनी सादगी, सहजता और खुलेपन का परिचय दिया है। उन्होंने एक आम नागरिक की तरह अपने पोते के साथ पटाखे खरीदे, इसके बाद उन्होंने पोते और परिवार के सदस्यों के साथ पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सुबह अहमदाबाद के मेमनगर स्थित अंध कन्या प्रकाश गृह का दौरा किया। जहां से उन्होंने दिव्यांग छात्रों द्वारा बनाए गए लैंप खरीदे। उन्होंने दिव्यांग लड़कियों की इस कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लैंप खरीदे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और दिव्यांग छात्रों के साथ दिवाली भी मनाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments