नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने अब महाराष्ट्र के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने शनिवार को अपने 23 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। उसके कुछ देर बाद ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट का ऐलान कर दिया। भाजपा ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
1.नरेंद्र मोदी
2.जगत प्रकाश नडडा
3.राजनाथ सिंह
4.अमित शाह
5.नितिन गडकरी
6.योगी आदित्यनाथ
7.डॉ. प्रमोद सावंत
8.भूपेन्द्रभाई पटेल
9.विष्णु देव साय
10.डॉ. मोहन यादव
11.भजनलाल शर्मा
12.नायब सिंह सैनी
13.हिमंत बिस्वा सरमा
14.शिवराज सिंह चौहान
15.देवेन्द्र फड़नवीस
16.चन्द्रशेखर बावनकुले
17.शिव प्रकाश
18.भूपेन्द्र यादव
19.अश्विनी वैष्णव
20.नारायण राणे
21.पीयूष गोयल
22.ज्योतिरादित्य सिंधिया
23.राव साहब दानवे पाटिल
24.अशोक चव्हाण
25.उदयन राजे भोंसले
26.विनोद तावड़े
27.आशीष शेलार
28.पंकजा मुंडे
29.चंद्रकांत (दादा) पाटिल
30.सुधीर मुनगंटीवार
31.राधाकृष्ण विखे पाटिल
32.गिरीश महाजन
33.रवीन्द्र चव्हाण
34.स्मृति ईरानी
35.प्रवीण दरेकर
36.अमर सेबल
37.मुरलीधर मोहोल
38.अशोक नेते
39.डॉ. संजय कुटे
40.नवनीत राणा