Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयवायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने पर्चा भरा, राहुल गांधी के साथ...

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने पर्चा भरा, राहुल गांधी के साथ रोड शो भी किया

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा। पर्चा भरने के बाद उन्होंने रोड-शो किया। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव में उतारा है। राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया। नव्या ने पहले ही कांग्रेस को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments