सूरत। भारत सरकार की ओर से सूरत नगर पालिका को पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार आज दिल्ली में सूरत के उत्कृष्ट जल प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। नगर निगम आयुक्त, महापौर और स्थायी अध्यक्ष ने यह अवॉर्ड स्वीकार किया।
भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा हर साल जल कार्यों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पुरस्कार से पहले देश के विभिन्न शहरों से आवेदन मंगाए गए थे। जिसके तहत सूरत नगर निगम ने बेस्ट अर्बन कैटेगरी में टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (कन्जर्वेशन ऑफ नेचरल रिसोर्स एंड मैकिंग सिस्टम सेल्फ सस्टेनेबल थ्रु सेल ऑफ ट्रीटेड वेस्ट वाटर) के साथ आवेदन किया था। मौजूदा समय में सूरत नगर निगम को टर्शरी ट्रीटेड वाटर से 145 करोड़ की आय हो रही है। ट्रीटेड पानी उद्योगों को देकर मीठे पानी की बचत कर रहा है।