Friday, March 14, 2025
Homeकारोबारबांग्लादेश में संकट से भारत को फायदा, 6 माह में 60,000 करोड़...

बांग्लादेश में संकट से भारत को फायदा, 6 माह में 60,000 करोड़ की कमाई हुई

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश से भागने, दंगे और तख्तापलट की घटनाओं ने बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है। बांग्लादेश में कई कारोबार लगभग ठप हो गए हैं। बांग्लादेश के इस संकट से भारत को फायदा हुआ है। भारत के निर्यात में तेजी आई है।
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक देश बांग्लादेश में साल की शुरुआत में संकट आने के बाद से बाजार का रुख भारत की ओर हो गया है। ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोप समेत दुनियाभर में कपड़ा निर्यात करने वाले बांग्लादेश को संकट के कारण करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, भारत का 60 हजार करोड़ का बिजनेस मिला है। कई देश बांग्लादेश की बजाय भारतीय कपड़ा बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे देश के निर्यात को बढ़ावा मिला है।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक चुनौतियों के बीच चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-सितंबर के दौरान देश का कपड़ा निर्यात 8.5 फीसदी बढ़कर 7.5 अरब डॉलर (60 हजार करोड़ रुपये) हो गया। सितंबर में रेडीमेड कपड़ों का निर्यात 17.3 फीसदी बढ़कर 1.11 अरब डॉलर (9332 करोड़ रुपये) हो गया।
बांग्लादेश का कपड़ा कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है, लेकिन संकट के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बांग्लादेश मासिक आधार पर 3.5 से 3.8 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करता है। बांग्लादेश यूरोपीय देशों से लेकर ब्रिटेन, अमेरिका तक कपड़ा निर्यात करता है। 2022 के आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश चीन के बाद 57.70 हजार डॉलर मूल्य के कपड़ा निर्यातक में दुनिया का दूसरा शीर्ष देश है। 41.10 हजार डॉलर के कपड़ा निर्यात के साथ भारत चौथा शीर्ष निर्यातक देश है।
बांग्लादेश संकट का सीधा फायदा भारत को हो रहा है। पिछले छह महीनों में भारत के कपड़ा उद्योग को काफी फायदा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार बांग्लादेश में विनिर्माण इकाइयों वाली भारतीय कंपनियां अपना कारोबार वापस भारत में स्थानांतरित कर सकती हैं। इससे निर्यात की क्षमता भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments