रांची। कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने जामताड़ा ने इरफान अंसारी, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉ. अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा को टिकट दिया गया है। झारखंड का चुनाव इस बार काफी अहम है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। भाजपा पहले ही 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इंडिया ब्लाॅक भी चुनाव जीतने की कोशिश में है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। 13 नवंबर को 43 और 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
