Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकदो गुटों के बीच 60 राउंड फायरिंग से दहल उठी दिल्ली! बालकनी...

दो गुटों के बीच 60 राउंड फायरिंग से दहल उठी दिल्ली! बालकनी में खड़ी युवती को लगी गोली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार, 19 अक्टूबर को दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा करीब 60 राउंड फायरिंग की गयी। इस दाैरान बालकनी पर खड़ी एक 22 साल की स युवती को गोली लग गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आपसी विवाद के कारण गोलीबारी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में जेड-2 राजा मार्केट में विवाद और गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। पुलिस को मौके से कई खाली कारतूस मिले हैं। इस घटना में इफरा नाम की महिला घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments