सूरत/अहमदाबाद। प्रदेश में अभी भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को देर शाम सूरत में हल्की बारिश हुई। वहीं, शनिवार को दोपहर में अचानक आसमान में बादल गरजने लगे। मौसम विभाग ने सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अमरेली और भावनगर में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अमरेली, भावनगर, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमण और दादरा नगर हवेली में 19 अक्टूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 20 अक्टूबर को अमरेली, भावनगर, नवसारी, डांग, वलसाड, दमण और दादरा नगर हवेली में बारिश होने की संभावना है।