ताइपे। चीन के घुसपैठ की कोशिश करने से चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है। गुरुवार सुबह चीन के 20 विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट किया कि पीपुल्स लिब्रेरशन आर्मी (पीएलए) के 20 विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवेश किया। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बयान के साथ घुसपैठ वाले स्थानों का मानचित्र साझा किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारे सशत्र बल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही हमने भी घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए विमान, नौसैनिक जहाज और मिसाइलों को तैनात किया है।
ताइवान में घुसे चीनी विमान और नौसैनिक जहाज, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
RELATED ARTICLES