Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतडिंडोली के मानसी रेजिडेंसी में कबाड़ी ने छत से फेंकी प्लास्टिक की...

डिंडोली के मानसी रेजिडेंसी में कबाड़ी ने छत से फेंकी प्लास्टिक की टूटी टंकी, महिला पर गिरी, वीडियो वायरल

सूरत। सूरत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कबाड़ी से छत से प्लास्टिक की टंकी नीचे फेंकी जो वहां से गुजर रही महिला पर जा गिरी और महिला उसमें पूरी तरह से ढक गई। हालांकि, महिला को जरा भी खरोंच नहीं आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वाकया डिंडोली के मानसी रेजीडेंसी का बताया जाता है। यहां एक कबाड़ी छत की दूसरी मंजिल से प्लास्टिक की टूटी टंकी नीचे फेंक रहा था, तभी वहां से गुजर रही एक महिला पर गिर गई। महिला टंकी में पूरी तरह से ढक गई। महिला के ऊपर टंकी गिरते ही सामने वाले मकान से एक व्यक्ति तुरंत बाहर आया और टंकी उठाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में महिला काे खराेंच तक नहीं आई। मानसी रेजिडेंसी का सिक्योरिटी गार्ड भी महिला की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गया। सिक्योरिटी गार्ड राजाराम मिश्र ने बताया कि सोसाइटी के मंदिर में आरती होने के बाद महिला वहां से प्रसाद लेकर जा रही थी। एक मकान में कबाड़ी टूटा-फूटा सामान खरीदने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे गिरा रहा था। टूटे सामानों में प्लास्टिक की टंकी भी थी। कबाड़ी ने जैसे ही पानी की टंकी को नीचे फेंका, तभी वह वहां से गुजर रही महिला पर जा गिरी, टंकी का नीचे का हिस्सा पूरा टूटा हुआ था, महिला उसमें पूरी तरह से ढक गई। हालांकि, महिला को जरा भी चोट नहीं आई।

घटना 10 अक्टूबर की है। सुबह सोसाइटी के मंदिर में माताजी की आरती होने के बाद महिला प्रसाद लेकर घर जा रही थी, तभी कबाड़ी से दूसरी मंजिल से प्लास्टिक की टंकी नीचे फेंक दी। हालांकि, इसमें कबाड़ी की भी कोई गलती नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments