नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके साथ ही अब प्रियंका गांधी का चुनावी करियर शुरू हो गया है। हालांकि प्रियंका गांधी ने राजनीति में काफी पहले ही कदम रख दिया था, लेकिन वह सिर्फ पार्टी से जुड़ी थीं और किसी भी सदन की सदस्य नहीं थीं।
कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने यह घोषणा चुनाव आयोग की वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद की है। वायडना के अलावा पार्टी ने केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकुथिल और चेलक्कारा सीट से राम्या हरिदास के नाम पर मुहर लगी है।