Sunday, May 4, 2025
Homeवडोदरावडोदरा में मगरमच्छ ने महिला को शिकार बनाया, फायर ब्रिगेड ने लाठी...

वडोदरा में मगरमच्छ ने महिला को शिकार बनाया, फायर ब्रिगेड ने लाठी से मगरमच्छ को भगाया

वडोदरा। विश्वामित्र ब्रिज के पास आज सुबह-सुबह एक मगरमच्छ को महिला का शव मुंह में दबाए देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने लाठी से पीटकर मगरमच्छ को भगाया और महिला का शव बरामद किया।
वडोदरा शहर के बीचोबीच होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी में भारी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। सुबह की ठंडक के दौरान धूप सेंकने के लिए मगरमच्छों को भी नदी के किनारों पर देखा जा सकता है। लोग सुबह मगरमच्छों को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। आज सुबह-सुबह कालाघोड़ा के पास एक विशालकाय मगरमच्छ को अपने मुंह में एक अधेड़ उम्र की महिला का शव ले जाते हुए देखने के लिए राहगीर और वाहन चालक इकट्‌ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डांडिया बाजार से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड की टीम के आने से पहले ही विशालकाय मगरमच्छ के आसपास तीन-चार मगरमच्छ और घूमने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने डंडे से पीटकर मगरमच्छों को भगाया। विशालकाय मगरमच्छ महिला के शव को मुंह में दबाए हुए नदी में लेकर चला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तरकीब से महिला के शव को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया और उसे नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments