Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिकबहराइज में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, फायरिंग में एक की मौत,...

बहराइज में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, फायरिंग में एक की मौत, पुलिस ने लाठी चार्ज किया, थानेदार-चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले के महराजगंज में रविवार को मुस्लिम इलाके से दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ ने इलाके के कई वाहनों और घरों में आग लगा दी। इस हिंसक घटना के बाद दुर्गा विसर्जन रोक दिया गया और पूरे महाराजगंज इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने पर हरदी थाने के एसओ और महसी के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने कहा कि माहाैल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें, रविवार शाम को महाराजगंज कस्बे से दुर्मा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी, तभी डीजे बचाने को लेकर दो समुदायों में कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें रामगोपाल मिश्र को गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रामगोपाल की मौत की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया और लोग सड़कों पर उतर गए। भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के सामने रामगोपाल का शव रखकर नारेबाजी की। बवाल के बाद विसर्जन यात्रा रोक दी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments