Tuesday, June 17, 2025
Homeराष्ट्रीयमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीने में संक्रमण के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।
बुखार की शिकायत के बाद 19 अगस्त को सीताराम येचुरी को एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था।
सीताराम येचुरी वर्ष 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बने। 1984 में उन्हें सीपीआई (एम) की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया। इसके बाद 2015 में वह पार्टी के महासचिव बने। वह 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा माना जाता था।
सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को मद्रास (चेन्नई) में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। उनकी मां कल्पकम येचुरी एक सरकारी अधिकारी थीं।
सीताराम येचुरी ने प्रेसिडेंट एस्टेट स्कूल, नई दिल्ली से पढ़ाई की और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया। जब वे आपातकाल के दौरान जेएनयू में छात्र थे, तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments