भुज। प्रदेश में गणेशोत्सव के दौरान पथराव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सूरत, वडोदरा, भरूच के बाद अब कच्छ में भी गणेश पंडाल पर पथराव की घटना सामने आई है। 10 सितंबर की शाम को कच्छ के नखत्राणा के कोटडा जडोदरा गांव में गणेश पंडाल पर पथराव किया गया। इस घटना में भी सूरत की तरह बच्चों का इस्तेमाल कर शांति भंग करने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने पास के एक मंदिर पर दूसरे धर्म का झंडा भी फहरा दिया।
कच्छ के नखत्राणा के कोटडा जडोदरा गांव में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गणेश पंडाल पर पथराव करने और मूर्ति तोड़ने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार नाबालिग हैं।
पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया
- मौलाना गुलाम हुसैन जफर
- आसिफ सुमरा पढियार
- साहिल रमजान मंधारा
- हनीफ जुसन मंधारा