शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिन्दु संगठनों का प्रर्दशन और तेज हो गया है। बुधवार को हिन्दु संगठनों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने आगे बढ़ रही भीड़ पर लाठीचार्ज किया है। इसमें पुलिसकर्मी समेत कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। संजौली में माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विवाद बढ़ने के बाद हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर जगह अवैध पाई गई तो कार्रवाई होगी और कानून के अतंगतर्ग उसको गिराया जाएगा। उनके मुताबिक यह मामला अभी कोर्ट में है। उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदन सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि यह अवैध निर्माण का मुद्दा है, इसे मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए।