सूरत। यहां के सैयदपुरा, वरियावी बाजार में रविवार को रात करीबन 9:00 बजे असामाजिक तत्वों ने गणेशजी की मूर्ति पर पथराव कर दिया। जिसमें गणेशजी की मूर्ति खंडित हो गई। पथराव की जानकारी मिलते ही हजारों लोगों की भीड़ पंडाल में जमा हो गई। इससे वरियावी बाजार में अशांति फैल गई। मस्जिद से भीड़ पर पथराव किया गया। मामला बिगड़ते हुए लोगों ने सैयदपुरा थाने का घेराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। उपद्रवियों ने वाहनों में बाइक में आग लगा दी। लॉरियों में तोड़फोड़ करते हुए ऑटोरिक्शा सड़क पर पलट दिया।