Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतसाइबर संजीवनी अभियान 3.0 का शुभारंभ; केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और गृह...

साइबर संजीवनी अभियान 3.0 का शुभारंभ; केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे

सूरत। सूरत पुलिस ने शहरवासियों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रविवार को सूरत शहर पुलिस की ओर से अडाजण के संजीव कुमार ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में साइबर संजीवनी अभियान 3.0 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं प्रदेश भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल, प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी है। मंत्री पाटिल ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और इससे निपटने की तकनीक पर जोर दिया। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि साइबर अपराधों से लड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है, इसे अकेले पुलिस नहीं रोक सकती है।

समारोह में मौजूद पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि सूरत पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करती रही है और पीड़ियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस आयुक्त ने शहवासियों से साइबर क्राइम का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments