प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने तानाशाही रवैये के कारण हमेशा विवादों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में देश में बाढ़ रोकने में नाकाम रहे 30 सरकारी अधिकारियों को फांसी पर लटका दिया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी मौत की सजा देने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया में बाढ़ से अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चागांग प्रांत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में भी कई लोग मारे गए हैं।
उत्तर कोरियाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सरकार ने बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की कसम खाई है। जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सजा दी जाएगी। पिछले महीने बाढ़ प्रभावित इलाके में एक साथ 20 से 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
जुलाई में चीनी सीमा के पास चागांग प्रांत में विनाशकारी बाढ़ के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया। सिनुइजू में हुई एक आपातकालीन बैठक में किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे उन कर्मचारियों को भी दंडित करें जो आपातकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहते हैं।
जुलाई में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भयानक बाढ़ आई थी। जिसमें हजारों लोग बेघर हो गए, कई लोग मारे गए थे। दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक हो सकती है।
बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत के बाद तानाशाह किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया
RELATED ARTICLES