वडोदरा। वडोदरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद मगरमच्छों से लोग भयभीत हैं।
कल रात एक घंटे के अंदर अलग-अलग इलाकों से 9 मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया। बाढ़ का पानी घटने के बाद भी कई जगहों पर मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव पानी में नहीं लौटे हैं। इसका नतीजा यह है कि रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के घरों तक आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। वन विभाग और जीवदया कार्यकर्ताओं की मदद से तीन दिनों से मगरमच्छों का रेस्क्यू किया जा रहा है। कल तक 23 मगरमच्छों और 80 से अधिक सांपों को बचाया गया।
कल रात अलग-अलग इलाकों में 9 मगरमच्छों को बचाया गया। 12 फुट का एक मगरमच्छ जंबुवा स्थित शुभ बंगले के कंपाउंड में घुस गया था। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बाहर निकाला। इसके अलावा अन्य आठ मगरमच्छों को खिस्कोली सर्किल, खासवाड़ी, नवलखी तालाब, मुजमहुडा, गुजरात ट्रैक्टर के पास, जंबुआ सहित क्षेत्रों से बचाया गया। कमाटीबाग में एक बड़ा कछुआ भी सुरक्षित निकाल लिया गया।