सूरत। मेट्रो का काम शहरवासियों के लिए खतरा बनता जा रहा है। गुरुवार को कापोद्रा में मेट्रो रूट पर क्रेन से गर्डर बॉक्स चढ़ाया जा रहा था, तभी हाइड्रोलिक क्रेन टूटकर समीप के एक मकान पर गिर गया। इससे मकान के साथ ही तीन कारों को भी नुकसान हुआ है। हादसे में क्रेन का ड्राइवर घायल हो गया, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार 135 टन वजनी गर्डर बॉक्स क्रेन टूटने पर नाना वराछा, चौपाटी के पास यमुना नगर सोसाइटी के एक मकान पर गिर गया। हालांकि, घर में किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया। गर्डर लॉन्च करने का कॉन्ट्रैक्ट रणजीत बिल्डकॉन को दिया गया है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के मैनेजर प्रशांत कुलकर्णी ने बताया कि हादसे के बाद कॉन्ट्रेक्ट कंपनी को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बता दें, 135 टन वजनी गर्डर क्रेन टूटने की वजह से महेश देसाई के मकान पर गिर गया था। हालांकि, घर में किसी के न होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।