भारत के साथ सीमा विवाद के बीच चीन अपनी हरकतों से पीछे नहीं हट रहा है। पैंगोंग इलाके में चीन के साथ विवाद अभी भी सुलझा नहीं है कि वहीं चीन ने एलएसी पर भारत के साथ शांति तोड़ने की नई साजिश रची है। बुधवार, 21 अगस्त को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने लद्दाख से सटी एलएसी पर छह नई हेलीस्ट्रिप बनाई है। लद्दाख के डेमचोक से इस हेलीस्ट्रिप की दूरी सिर्फ 160 किमी है।
गलवान घाटी विवाद पर भारत और चीन के बीच कई दौर की वार्ता बैठकों के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। साल 2020 में इस मामले में दोनों देशों के कई सैनिकों की जान चली गई थी। हालांकि, चीन की इस हरकत से भारत के साथ रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एलएसी पर छह नई हेलीस्ट्रिप बनाई है। चीन निर्मित यह हेलीस्ट्रिप पश्चिमी तिब्बत में स्थित है। ये हेलीस्ट्रिप्स एलएसी के पास गायी नामक जगह पर बनाई गई है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि यहां अभी भी निर्माण कार्य जारी है। चीन यहां एक साथ 6 से 12 हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता है। यह लद्दाख के डेमचोक से सिर्फ 160 किमी और उत्तराखंड के बाराहोती से 193 किमी दूर है।
भारत को घेरने की चीन की नई चाल, लद्दाख के पास बनाई छह नई हेलीस्ट्रिप्स
RELATED ARTICLES