Thursday, March 20, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा पर पौलेंड पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने...

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा पर पौलेंड पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

वॉरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड के वारसॉ पहुंच गए हैं। भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। वह 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड व यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। 45 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। पोलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट किया- पोलैंड पहुंच गया हूं। यहां के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। इस यात्रा से भारत-पोलैंड मैत्री को गति मिलेगी और हमारे देश के लोगों को लाभ होगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने पौलेंड की राजधानी वॉरसा में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पोलैंड के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। सबकी अलग-अलग भाषाएं हैं, बोलियां हैं, खान-पान है, लेकिन आप सभी भारतीयता के भाव से जुड़े हुए हैं। आपने यहां इतना शानदार स्वागत किया है, मैं आप सभी का, पोलैंड की जनता का इस स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक, भारत की नीति थी कि सारे देशों से समान दूरी बनाए रखो, जबकि आज के भारत की नीति है, सारे देशों से नजदीकी बनाओ। आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है, आज का भारत सबके विकास की बात करता है, आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है। हमें गर्व है कि आज दुनिया, भारत को विश्व बंधु के रूप में सम्मान दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments