Thursday, March 20, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयआकाश में उड़ रहा विमान कलाबाजी करते हुए समुद्र में गिरा, पायलट...

आकाश में उड़ रहा विमान कलाबाजी करते हुए समुद्र में गिरा, पायलट की मौत

पेरिस। आसमान में करतब करते समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दक्षिणपूर्वी फ्रांस में समुद्र के ऊपर एक एरोबेटिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान क्रैश होने के बाद पायलट अंदर फंस गया। घटना में पायलट की मौत हो गई। फ्रांसीसी वायु सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि फौगा मैजिस्टर विमान फ्रांसीसी वायु सेना की कलाबाज उड़ान टीम के साथ उड़ान भर रहा था। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फौगा मैजिस्टर विमान द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाया गया था। इसका उपयोग फ्रांसीसी वायु सेना में प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। विमान में कोई इजेक्शन सीट मौजूद नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ देर बाद ही 65 वर्षीय पायलट का शव बरामद कर लिया गया। वायुसेना का शो भी रद्द कर दिया गया है।

फ्रांस में बुधवार को दो राफेल विमान आसमान में टकरा गए थे। इस हादसे में दोनों पायलटों की भी मौत हो गई थी। बुधवार रात 10.30 बजे कोलंबो लेस बेल्स में उड़ान भर रहे दो राफेल विमान टकराए थे। इलाके में जोरदार धमाका हुआ और विमान में सवार दो पायलटों की जान चली गई। 10 घंटे की जांच के बाद दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना को दो दिन भी नहीं बीते कि फ्रांस में एक और विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments