Thursday, March 20, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, गगनचुंबी इमारतें हिलीं, लोग घबराकर घरों...

ताइवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, गगनचुंबी इमारतें हिलीं, लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए

ताइपे। ताइवान में आज सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन भूकंप का झटका भारी होने के कारण लोगों में डर फैल गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप इतना तेज था कि ताइवान की राजधानी ताइपे में गगनचुंबी इमारतें हिल गईं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में मेट्रो सेवाएं फिलहाल धीमी गति से चल रही हैं। लोगों से समुद्र से जुड़े राजमार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।
ताइवान के पूर्वी शहर हुआलिएन से 34 किमी दूर भूकंप आया है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरा बड़ा भूकंप है। गुरुवार को ताइवान के उत्तर पूर्वी इलाके में 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments