Wednesday, March 19, 2025
Homeअहमदाबादकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे गुजरात, तिरंगा यात्रा में मौजूद रहेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे गुजरात, तिरंगा यात्रा में मौजूद रहेंगे

अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अगस्त को गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अहमदाबाद में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को रवाना करेंगे। तिरंगा यात्रा में मुख्यंत्री भूपेन्द्र पटेल भी माैजूद रहेंगे। अहमदाबाद में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अहमदाबाद नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा की तैयारी की जा रही है। तिरंगा यात्रा विराट नगर से निकाेल तक निकाली जाएगी। अहमदाबाद महानगर पालिका की स्थायी समिति के चेयरमैन देवांग दाणी ने बताया कि विराट नगर केसरीनंदन चौक से ितरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो विराटनगर जोनल ऑफिस से उत्तम नगर खोडियार मंदिर से कोठिया अस्पताल होते हुए जीवनबाड़ी सर्किल से निकाेल तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड, एसआरपी, फायर ब्रिगेड के लश्कर, स्कूल के बच्चे, खिलाड़ी और अलग-अलग समाज के अग्रणी मौजूद रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम के सभी कार्यालयों, सरकारी ऑफिस का तिरंगा लगाया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान ऐतिहासिक इमारतों को रोशनी से सजाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments