Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतवाय जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक भव्य तिरंगा यात्रा; केंद्रीय मंत्री...

वाय जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक भव्य तिरंगा यात्रा; केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गृह राज्यमंत्र हर्ष संघवी मौजूद रहे

सूरत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को सूरत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 15 अगस्त से पहले ही सूरत देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। वाय जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक निकली तिरंगा यात्रा में संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और वीरता की झलक दिखाई दी। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, मंत्री मुकेश पटेल, प्रफुल पानसेरिया, मेयर दक्षेश मावाणी, स्थायी समिति के चेयरमैन राजन पटेल समेत महानुभाव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल किन्हीं कारणों से तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। तिरंगा यात्रा में सेना के जवान, पुलिस बल, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट मौजूद रहे। अलग-अलग वेशभूषा में शहरवासी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


वाय जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम तक 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालने के लिए एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में सबसे पहले बाइक पर सवार पुलिस जवान, स्केटिंग करते छात्र, सेना के जवान, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स समेत टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद अलग-अलग समाज के लोग पारंपरिक वेश में सज-धजकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाली परेड की तरह सूरत में परेड का आयोजन किया गया। शहरवासी शाम को 4 बजे से ही वाय जंक्शन पर पहुंच गए थे। सावधानी के तौर पर शहर के कई रास्तों को दोपहर एक बजे ही बंद कर दिया गया था। शाम 7 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। रविवार की छुट्‌टी होने के कारण तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments