Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित गांवों का हवाई सर्वे किया

प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित गांवों का हवाई सर्वे किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड समेत इलाकों का हवाई सर्वे किया। हवाई सर्वे के बाद वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में पहुंचे और अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित पंुचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का जायजा लिया।
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविरों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भी मिलेंगे और एक समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री, राज्यपाल के अलावा प्रदेश के अधिकारी भी शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के बाद पीएम मोदी वापस दिल्ली लौट आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में जमीन पर जाकर हालात का जायजा लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments