Tuesday, March 18, 2025
Homeखेलश्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रनों से हराया, भारत...

श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रनों से हराया, भारत का 27 साल बाद सबसे खराब रिकॉर्ड

काेलंबो। श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को 110 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम ने 1997 में भारत को 3-0 से हराया था।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली। ओपनर पथुम निशंका ने 45 रन बनाए। भारत के लिए रियान पराग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।
उधर, 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम पूरी तरह बिखर गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 35 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 20 और वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिश वेल्लालागे ने पांच विकेट चटकाए, जबकि जेफरी वांडरसे और महीश तीक्ष्णा ने दो-दो और असिथा फरनांडो ने एक विकेट लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments