मोगादिशु। अफ्रिकन देश सोमालिया की राजधानी मोगदिशु के लीडो बीच पर आतंकवादी हमले में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 से अधिक घायल हो गए। हमला उस दौरान हुआ, जब बीच पर लोगों की भारी भीड़ थी। आतंकवादियों ने बीच पर फायरिंग के साथ आत्मघाती हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। आतंकवादी हमले में अब तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, 63 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। छठे आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा लिया। सोमालिया में लीडो बीच पर पहले भी हमले हो चुके हैं। हमले में मरने वालों में सेना का एक जवान भी शामिल है।
लीडो बीच पर आतंकवादी संगठन अल-शबाब द्वारा हमला करने की जानकारी सामने आई है। आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अल-शबाब संगठन का अल-कायदा से संबंध है।
सोमालिया में बीच पर आतंकवादी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल, एक आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा लिया
RELATED ARTICLES