Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादसखी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पौने तीन लाख महिलाओं को 350...

सखी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पौने तीन लाख महिलाओं को 350 करोड़ की सहायता का वितरण किया

गांधीनगर। महात्मा मंदिर में आयोजित सखी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने 28 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह की 2लाख 80 हजार महिलाओं को 350 करोड़ रुपए की सहायता का विरतरण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। गुजरात सरकार ने साढ़े सात लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला किया है। सीएम पटेल ने कहा कि इस साल के आम बजट में महिलाओं के विकास के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वास्त करते हुए कहा कि सखी मंडल द्वारा बनाई जाने वाली वस्तुओं के उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक की समस्याओं काे दूर करने में राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत है। कार्यक्रम में ग्राम विकास राज्य मंत्री कुंवरजीभाई हळपति, गांधीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पाबेन पटेल, गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, विधायक जयंतीभाई पटेल, मुख्य सचिव राज कुमार, गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी के उच्च अधिकारी और राज्य के विभिन्न जिलों के सखी मंडलों की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्वयं सहायता समूल की महिलाओं द्वारा लगाए गए 33 स्टॉलों पर उनके उत्पादों की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments