Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकमध्य प्रदेश में गधों की तलाश कर रही पुलिस, बुरहानपुर से अचानक...

मध्य प्रदेश में गधों की तलाश कर रही पुलिस, बुरहानपुर से अचानक 25 गधे गायब हो गए

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पालतू गधों के लापता होने का अजीब मामला सामने आया है। मालिकों की शिकायत के बाद पुलिस गधों की तलाश में जुट गई है।
बुरहानपुर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में रहने वाले प्रजापति समाज के लोग गधे पालकर इससे छोटा-मोटा सामान जैसे ईंट बनाने की मिट्‌टी, मटका आदि ढोकर अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रजापति समाज के 6 लोगों के 25 गधे पिछले चार दिनों से लापता हैं। अब उनकी आजीविका के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गधा मालिकों ने आसपास काफी खोजबीन की, पर गधों का कुछ पता नहीं चला। मालिकों ने सिटी कोतवाली में पुलिस से गधों को खोजने की गुहार लगाई है।
गधा मालिकों का कहना है कि काम करने के बाद गधों को चरने के लिए छोड़ दिया गया था। गधे घास चरने के बाद खुद ही वापस आ जाते थे, पर पिछले चार दिनों से गधे वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी गधों का कुछ पता नहीं चला। प्रजापति समाज के करीब 6 लोगों के 25 गधे गायब हैं। समाज को गधों के चोरी होने की आशंका है। एक गधे की कीमत करीबन 30 हजार रुपए है। गधों के गायब होने के बाद उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया था कि प्रजापति समाज के कुछ लोग गधों के लापता होने की शिकायत की है। पुलिस की टीम शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, अभी तक गधों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस गधों को जल्द ही खोज निकालेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments