Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयपेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने...

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने बधाई दी

पेरिस। पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई दी है।
फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता है। मनु भाकर शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 के लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।


मनु भाकर ने टोक्यो ओलिंपिक में हार की निराशा को पेरिस ओलिंपिक में पीछे छोड़ दिया। पिस्टल में खराबी के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकी थी, जिससे वह भावुक भी हो गई थी, लेकिन पेरिस में उन्होंने एक घंटे 15 मिनट तक संयम बनाए रखा। भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक के बाद से निशानेबाजी में कोई पदक नहीं जीता है। 2012 के लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।
मनु भाकर की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया(X) पर बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “एक ऐतिहासिक पदक। बहुत बढ़िया, मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतने के लिए। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।
वहीं, मनु भाकर ने पीएम का आभार जताते हुए सोशल मीडिया(X) पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मैं सरकार को सभी समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इसका बहुत मतलब है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को शुभकामनाएं दी है। सीएम पटेल ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- शूटिंग में ओलंपिक मेडल प्राप्त करने वाली आप भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी है। आपकी यह सिद्धि भारत की नारीशक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक है। यह सिद्धि सभी देशवासियों के लिए आनंद और गौरव का क्षण है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments