Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतमहिला डभोली ब्रिज से तापी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी,...

महिला डभोली ब्रिज से तापी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान

सूरत। डभोली ब्रिज से तापी नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही महिला की पुलिस ने जान बचा ली। पति के साथ झगड़ा होने के बाद महिला आत्महत्या करने के लिए डभोली ब्रिज पर पहुंच गई थी। महिला पुल की रेलिंग के पास तापी में कूदने की फिराक में थी, तभी पुलिस कांस्टेबल ने उसका हाथ पकड़कर कूदने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार सिंगणपोर-डभोली ब्रिज पर एक महिला तापी नदी में कूदने की फिराक में थी, तभी एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। सिंगणपोर थाने के हेड कांस्टेबल विजयगिरी तुरंत मौके पर पहुंच गए। विजयगिरी जब ब्रिज पर पहुंचे तो महिला पाइक पर चढ़कर तापी में कूदने की फिराक में थी। कांस्टेबल विजयगिरी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे समझाकर नीचे उतारा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने में बुलाकर समझाया और दोेनों को घर रवाना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments