Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतलिंबायत में मीठी खाड़ी के किनारे बाढ़ में फंसे लोगों को पुलिस...

लिंबायत में मीठी खाड़ी के किनारे बाढ़ में फंसे लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला

सूरत। मीठी खाड़ी का जलस्तर बढ़ने से लिंबायत में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मीठी खाड़ी के आसपास बने घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से करीबन 3000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाढ़ प्रभावितों में फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। बाढ़ में फंसे लोगों को नाव की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। मीठी में तीन दिन से घर में फंसे एक बुजुर्ग को लिंबायत के पुलिस इंस्पेक्टर वीए जोगराणा ने बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश होने के कारण मीठी खाड़ी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे लिंबायत में मीठी खाड़ी के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments