वॉशिंगटन। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है। विभिन्न दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल विदेश जाकर पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी दुनिया के देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने का ऐलान किया है। हालांकि, इसकी नकल करने के चक्कर में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए अमेरिका के वाॅशिंगटन गया था। हालांकि, अमेरिकी कांग्रेस के सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, भारतीय कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहले से ही अमेरिका में है। ब्रैड शेरमैन ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मैंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद से लड़ने का महत्व समझाया। खास तौर पर उस समूह के खिलाफ जिसने 2002 में डेनियल पर्ल की हत्या की थी। उनका परिवार अभी भी कैलिफोर्निया में रहता है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने की थी। जैश-ए-मोहम्मद भारत में बड़े आतंकी हमलों के लिए भी जिम्मेदार है।
भारत को घेरने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान की फजीहत, अमेरिका ने कहा- पहले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करो
RELATED ARTICLES