Thursday, June 5, 2025
Homeप्रादेशिकइंडिगो का विमान 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकराया, रांची...

इंडिगो का विमान 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकराया, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

रांची। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट पक्षी से टकरा गई है। रांची एयरपोर्ट पर एयरलाइन की फ्लाइट से एक गिद्ध टकरा गया, जिसके कारण फ्लाइट को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में करीब 175 यात्री सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि यह हादसा आज, 2 जून को दोपहर 1:15 बजे हुआ। फ्लाइट एयरपोर्ट से करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर थी, तभी एक गिद्ध ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट एयरबस 320 को पटना से रांची और वहां से कोलकाता जाना था। हालांकि, विमान से गिद्ध के टकराने के बाद विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। विमान का निरीक्षण करने के लिए इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है और वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई। दूसरी ओर, घटना को लेकर इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। विमान को अब उतार दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि रांची से करीब 22 किलोमीटर पहले पक्षी फ्लाइट से टकराया था। इस घटना में फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments