Tuesday, June 3, 2025
Homeराष्ट्रीयशशि थरूर ने कहा- अभी मेरा ध्यान मिशन पर है, भारत आने...

शशि थरूर ने कहा- अभी मेरा ध्यान मिशन पर है, भारत आने पर जवाब दूंगा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर भारत से दुनिया भर में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनते ही अपनी ही पार्टी के सदस्यों की आलोचना का शिकार हो गए हैं। कांग्रेस के विभिन्न नेता बार-बार थरूर की आलोचना कर रहे हैं। इस पर एक बार फिर सफाई देते हुए थरूर ने कहा कि मेरे पास अभी इन सब चीजों के लिए समय नहीं है। ब्राजील में मीडिया से बातचीत में थरूर से पूछा गया कि कांग्रेस के नेता आपकी आलोचना कर रहे हैं। तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है। मैं अभी सिर्फ अपने मिशन पर ध्यान दे रहा हूं। भारत आने पर इस मुद्दे पर विचार करूंगा। थरूर ने आगे कहा कि हमें इस मिशन को गंभीरता से लेना चाहिए। समृद्ध लोकतंत्र में टिप्पणियां और आलोचनाएं होती रहती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अभी इन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जब हम भारत लौटेंगे तो हमारे पास अपने सहयोगियों, आलोचकों, मीडिया से बात करने का मौका होगा। लेकिन अभी हम उन देशों पर ध्यान दे रहे हैं जहां हम जा रहे हैं और अपने देश का संदेश पहुंचा रहे हैं।
एक तरफ कांग्रेस थरूर पर निशाना साध रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा उनके काम की तारीफ कर रही है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष में होने के बावजूद शशि थरूर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। थरूर इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता उनके काम की आलोचना कर रहे हैं। जो कांग्रेस के भीतर उनके प्रति निराशा को दर्शाता है।

https://twitter.com/ANI/status/1929029471404777956
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments