बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा कर दी है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने राज्य में दशकों से जारी हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में बुधवार को पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा की। बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने भारत और विश्व समुदाय से स्वतंत्रता के लिए समर्थन की मांग की। सोशल मीडिया(X) पर लिखा- बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला कर लिया है। दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं। यह बलूच लोगों का राष्ट्रीय निर्णय है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है और दुनिया अब मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। उन्होंने भारतीय नागरिकों से अपील की कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग न कहें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तान से हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं। जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किये जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर खाली करने को कहने के भारत के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बलूचिस्तान भारत के उस फैसले का पूरा समर्थन करता है जिसमें उसने 14 मई 2025 को पाकिस्तान से पीओके खाली करने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से पीओके को तुरंत खाली करने का आग्रह करना चाहिए, ताकि ढाका में मौजूद उसके 93,000 सैन्यकर्मियों को आत्मसमर्पण के एक और अपमानजनक दौर से बचाया जा सके। भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान इस पर ध्यान नहीं देता है तो खून-खराबे के लिए लालची पाकिस्तानी सेना कमांडरों को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
बलूच नेताओं ने आजादी की घोषणा की, भारत समेत दुनिया से समर्थन मांगा
RELATED ARTICLES