Monday, May 12, 2025
Homeप्रादेशिकपीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आतंकवाद के खिलाफ 'न्यू इंडिया'...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आतंकवाद के खिलाफ ‘न्यू इंडिया’ नीति की स्पष्ट घोषणा है: सीएम योगी

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर योगी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर कहा कि यह नए भारत की नीति का उद्घोष है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज का संबोधन आतंकवादियों के विरुद्ध ‘न्यू इंडिया’ की नीति का स्पष्ट उद्घोष है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं है, बल्कि देश की बहनों-बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। जो कोई भी हमारी माताओं और बहनों के सिर से सिंदूर पोंछने की हिम्मत करेगा, उसका अंत निश्चित रूप से धूल में मिल जाएगा। भारत अब चुप नहीं रहेगा, हर बार जवाब देगा। सेना को सलाम और प्रधानमंत्री को उनके राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए बधाई। सभी भारतीयों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन महज एक संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और सशक्त भारत की हुंकार है। स्पष्टता, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरे उनके सशक्त संदेश ने यह साबित कर दिया कि आज भारत अपने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने की क्षमता भी रखता है। भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। आतंकवाद को पनाह देने वालों को अब उनकी ही धरती पर खोजकर खत्म किया जा रहा है। धामी ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि भारत की माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा का दृढ़ संकल्प है। हमारी सेना ने अद्वितीय बहादुरी दिखाई। आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमले ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ सहन नहीं करता, बल्कि अपने तरीके से जवाब देता है। उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments