Sunday, May 11, 2025
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान ने तीन घंटे में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना...

पाकिस्तान ने तीन घंटे में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का आदेश: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज, 10 मई 2025 को शाम 5 बजे युद्धविराम लागू हो गया, लेकिन पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें दिखा दी है। पड़ोसी देश ने तीन घंटे के भीतर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। हालांकि, भारतीय सेना ने सभी ड्रोनों को मार गिराया। भारतीय विदेश मंत्रालय पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन पर प्रेस वार्ता कर रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। सेना इस स्थिति पर नजर रख रही है। सेना को किसी भी स्थिति से निपटने और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए आज शाम भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सहमति बन गई। पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान द्वारा इस समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना इस सीमावर्ती घुसपैठ का जवाब दे रही है। यह घुसपैठ अत्यंत निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए। भारतीय सेना स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर किसी भी सीमा उल्लंघन से निपटने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments