भुज। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कच्छ जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मत्स्य विभाग ने तीन बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुजरात मत्स्य अधिनियम-2003 की धारा 7 के तहत नारायण सरोवर, जखाऊ और लखपत बंदरगाहों पर अगले आदेश तक सभी प्रकार की मछली पकड़ने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मत्स्य विभाग के अनुसार, कच्छ में तीन बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान यदि कोई मछुआरा मछली पकड़ते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ गुजरात मत्स्य अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तटरक्षक बल को समुद्र में मौजूद नाव को किनारे पर लाने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में मछुआरा संघ और संबंधित संगठनों को लिखित जानकारी दे दी गई है।