नई दिल्ली। बैंकॉक से मॉस्को जा रहे एयरोफ्लोट विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के समय विमान में 400 से अधिक लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, केबिन से धुआं निकलने के कारण विमान संख्या एसयू273 को दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
रूसी एयरलाइन एयरोफ्लोट से तत्काल संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों ने बताया कि विमान की दोपहर करीब 3.50 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई और उसमें 400 से अधिक लोग सवार थे। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRide24. www.airline.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह बोइंग विमान 777-300 ER था।