Wednesday, April 23, 2025
Homeप्रादेशिकमध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, पुल से उछलकर नदी में गिरी कार,...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, पुल से उछलकर नदी में गिरी कार, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार चौकी स्थित महादेव घाट पुल के पास आज दोपहर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पुल फांदकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में आठ लोगों की दुखद मौत हो गई है तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। मृतक जबलपुर जिले के पौड़ी और आसपास के गांवों के निवासी हैं। ये लोग बांदकपुर से दर्शन करके घर लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंच गए।
मृतक के रिश्तेदार गोविंद सिंह ने बताया कि ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे मंगलवार सुबह दर्शन के लिए अलग-अलग कारों से बांदकपुर गए थे। वे दर्शन कर गांव लौट रहे थे, तभी बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो घायलों की अस्पताल में मौत हो गई तथा शेष पांच घायलों को गंभीर हालत के कारण ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। कलेक्टर कोचर ने बताया, ‘यह दुर्घटना महादेव घाट पुल के मोड़ पर हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो की गति काफी तेज थी, इसलिए चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे बोलेरो नदी में गिर गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments